सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन (होमस्टे) उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम "ग्राम उत्कर्ष– ग्रामीण उत्कृष्टता प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न गांवों से प्रतिभागी उपस्थित रहे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. मनोज सिंह ने निटर भोपाल का आभार व्यक्त किया एवं समस्त उपस्थित ग्रामीण उद्यमियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का अपने-अपने गांवों में प्रभावी उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।
निटर भोपाल के निदेशक डॉ. सी.सी त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। डीन साइंस एवं आईकेएस हेड प्रो. पी.के पुरोहित ने कहा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण उद्यमिता, कौशल विकास एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
ग्रामीण उद्यमी संस्कृति से प्रगति के प्रेरक उदहारण है।कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग एवं डिजिटल प्रचार-प्रसार विषय पर जितेन्द्र चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने होम-स्टे का आकर्षक प्रचार-प्रसार करने, गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार करने तथा ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुँच बनाने की व्यावहारिक जानकारी दी।
"अतिथि देवो भव:" विषय पर आयोजित विशेष सत्र में अतुल समाधिया ने भारतीय आतिथ्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता विषय पर आयोजित सत्र में श्रीमती मोनिका जैन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर व्याख्यान दिया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को होम-स्टे उद्यमियों के प्रोत्साहन हेतु मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन सत्र में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। इस सत्र में वंदना त्रिपाठी, गायत्री जोशी, पी.के सिन्हा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबली चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #णपत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #तकन #यटन