आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: माधुरी दीक्षित के पति और अमेरिकी-इंडियन मूल के डॉक्टर श्रीराम नेने के एक ट्वीट से ट्रोलर्स उनसे पीछे पड़ गए हैं। दरअसल श्रीराम नेने ने ईसाइयों के त्योहार गुड फ्राइडे के अवसर पर एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने हैप्पी गुड फ्राइडे लिखा था। इसी ट्वीट के बाद डॉक्टर नेने ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
लोगों का कहना है कि डॉक्टर नेने को ये पता होना चाहिए कि गुड फ्राइडे कोई खुश होने का अवसर नहीं है। इस दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया चढ़ाया गया था. इसलिए ये एक शोक का त्योहार है।
लोगों ने दी सामान्य ज्ञान बढ़ाने की सलाह
श्रीराम नेने ने ट्वीट कर लिखा, ‘गुड फ्राइडे मनाने वाले सभी लोगों को इसकी बधाई।’ डॉक्टर नेने का ये ट्वीट करना ही था कि इसके रिप्लाई में ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा- ‘गुड फ्राइडे कौन मनाता है सर ?? ये प्रेयर और शोक का दिन है न कि किसी उत्सव का। ट्वीट करने से पहले थोड़ा जनरल अवेयरनेस भी बढ़ा लेना चाहिए।