सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत ₹4,750 टूटकर ₹2.66 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जो इसके ऑलटाइम हाई से करीब ₹1.20 लाख कम है। वहीं सोना भी ₹1,135 सस्ता होकर नीचे आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बिकवाली के चलते घरेलू बाजार में भी दबाव देखने को मिला।

सर्राफा बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर में मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों पर टिकी हुई है।

#सोना #चांदी #सर्राफाबाजार #सोनेकादाम #चांदीकीकीमत #गोल्डरेट #बिजनेससमाचार #मार्केटअपडेट