सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    /   नई दिल्ली   सोने और चांदी के दाम 8 सितंबर 2025 को अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोना 974 रुपए बढ़कर ₹1,07,312 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत 198 रुपए बढ़कर ₹1,23,368 प्रति किलो हो गई है।

भोपाल सहित चार महानगरों में सोने के दाम इस प्रकार हैं: दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,08,530, मुंबई ₹1,08,380, कोलकाता ₹1,08,380 और चेन्नई ₹1,08,770 प्रति 10 ग्राम। 22 कैरेट सोना भी सभी शहरों में ₹98,660 से ₹99,700 के बीच कारोबार कर रहा है।

इस साल अब तक सोने की कीमत में 31,150 रुपए (लगभग 40%) की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी का भाव 37,351 रुपए (लगभग 43%) बढ़ा है।

सोने की तेजी के पीछे मुख्य कारण हैं वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीद, रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगाई और कम ब्याज दरें, और डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि इस साल सोना ₹1,08,000 और चांदी ₹1,30,000 तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें और कीमत क्रॉस-चेक करें। हॉलमार्किंग के तहत अब सोने पर 6 डिजिट वाला यूनिक कोड अनिवार्य है, जिससे शुद्धता की पुष्टि होती है।

#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #GoldSilverHigh