सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज देशभर में सोने-चांदी के दामों में तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 21 अगस्त को 24 कैरेट सोना 20 रुपए बढ़कर 98,966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 1,745 रुपए उछलकर 1,12,939 रुपए प्रति किलो हो गई। 8 अगस्त को सोना 1,01,406 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है, जबकि 23 जुलाई को चांदी 1,15,850 रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर रही थी।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,00,900 रुपए और 22 कैरेट 92,450 रुपए पर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,00,750 रुपए और भोपाल में 1,00,800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
इस साल की शुरुआत से अब तक सोना 22,804 रुपए महंगा हुआ है। 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 98,966 रुपए हो गया है। इसी तरह, चांदी इस साल 26,922 रुपए चढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,12,939 रुपए पर पहुंच गई है। पिछले साल 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और महंगाई की वजह से सोने-चांदी में सुरक्षित निवेश कर रहे हैं। वहीं ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। सोने पर मौजूद हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (जैसे – AZ4524) से इसकी शुद्धता और कैरेट की पहचान की जा सकती है।
#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #GoldSilverRates