सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रीय क्षेत्रीय केंद्र, भोपाल द्वारा रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ के विशेष संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ नशामुक्त भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत बीएसएसएस कॉलेज, भोपाल से हुई। साइकिल रैली बीएसएसएस कॉलेज से बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय तक गई और वहां से वापस बीएसएसएस कॉलेज पहुंची। प्रतिभागियों ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय की। इस विशेष आयोजन में करीब 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

संडेज ऑन साइकिल में जेन-जी ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम में माननीय सांसद आलोक शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल के एडी नवीन कुमार, एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक अशोक कुमार श्रोती तथा बीएसएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर जॉन पी.जे. सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ‘नशामुक्त भारत’ की शपथ भी ली। शपथ के माध्यम से युवाओं और नागरिकों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

संडेज ऑन साइकिल में जेन-जी ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

‘संडे ऑन साइकिल’ के माध्यम से प्रतिभागियों को नियमित साइकिलिंग और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्रीय क्षेत्रीय केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित यह विशेष संस्करण खेल और फिटनेस को सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #करण #षकर #करन