बीएमएचआरसी भोपाल में गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान भोपाल की नोडल एवं सेंटर हेड डॉ.रचना दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशाल गर्भवती जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त परीक्षण, रक्तचाप जांच, हीमोग्लोबिन जांच, सोनोग्राफी परामर्श एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ प्राप्त किया।
डॉ. रचना दुबे ने मरीजों को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी।
डॉ. रचना दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान भोपाल में विशेष गर्भवती जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की समग्र जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
शिविर के दौरान संस्थान की ओर से गर्भवती महिलाओं को शीतल पेय एवं आवश्यक पोषण संबंधी सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे महिलाओं में उत्साह एवं जागरूकता का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने एवं संस्थागत प्रसव को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय, आर एम् ओ एवं समस्त स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमएचआरस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रचन #उपलक