सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को लेकर नई लीक जानकारी सामने आई है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE का नेक्स्ट-जेनरेशन अपग्रेड होगा। नए लीक रेंडर्स से फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ प्रमुख फीचर्स का अंदाजा मिलता है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S25 FE में फ्लैट फ्रेम डिजाइन, पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। डिज़ाइन की खास बात यह है कि फोन को नए व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो Galaxy S25 सीरीज में पहली बार होगा। इसके अलावा ब्लैक, नेवी और आइस ब्लू कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।
तकनीकी जानकारियों के अनुसार, Galaxy S25 FE में पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर प्रोसेसर और कैमरा फीचर्स दिए जाने की संभावना है। रेंडर्स से पता चलता है कि हैंडसेट का बैक पैनल भी रिफ्रेश्ड डिज़ाइन में होगा, जो प्रीमियम लुक देगा।
स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 FE उन यूज़र्स के लिए खास होगा जो प्रीमियम लुक और अच्छे फीचर्स वाली एफेर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं।
#SamsungGalaxyS25FE #GalaxyS25FE #सैमसंगफोन #फ्लैटफ्रेमडिजाइन #पंचहोलडिस्प्ले #ट्रिपलकैमरा #व्हाइटकलर