सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश के सड़कों व वाहनों के उपयोग को आसान बनाने की दिशा में नितिन गडकरी ने संसद में महत्वपूर्ण ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा पारंपरिक टोल बूथ प्रणाली अगले एक वर्ष में पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। इसके स्थान पर एक नई इलेक्ट्रॉनिक, बैरियर-लैस टोल कलेक्शन व्यवस्था लागू होगी, जिससे वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और टोल भुगतान स्वचालित रूप से हो सकेगा।
मंत्री ने बताया कि यह नई प्रणाली पहले से ही देश के 10 स्थानों पर शुरू की जा चुकी है। इसके तहत जैसे रीडर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के ज़रिए वाहनों से टोल वसूला जायेगा, जिससे टोल प्रवाह सुगम, पारदर्शी और लंबी कतारों व रुकावटों से मुक्त होगा।
यह कदम उन यात्रियों के लिए राहत का मौका है जो राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लंबे समय तक टोल बूथ पर रुकने और टोल देने में असुविधा झेलते थे। इसके अतिरिक्त, सरकार वर्तमान में देशभर में लगभग 4,500 हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिनकी कुल लागत लगभग 10 लाख करोड़ रुपये है। गडकरी ने कहा कि नए इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम को इन प्रोजेक्ट्स के साथ सिंक्रनाइज़ कर जल्द पूरा किया जाएगा।
इस बदलाव से ट्रैफिक में तेजी, समय की बचत, और टोल प्लाजा पर होने वाली टाल-मटोल, विवाद व जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। नए बैरियर-लैस सिस्टम के साथ, भविष्य में हाईवे यात्रा और अधिक सुगम व सुविधाजनक बनने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#टोलबूथखत्म #BarrierlessToll #FASTag #गडकरी #भारतहाईवे