नई दिल्ली । बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अब बर्मिंघम राष्ट्रमण्डल खेलों में जीत दर्ज करना है। उसी को देखते हुए लक्ष्य अभी दुबई में विश्व के नंबर वन खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में थामस कप में मिली जीत के बाद से ही लक्ष्य बेहद उत्साहित हैं।

इससे उनका मनोबल भी बढ़ा हुआ है। लक्ष्य एक्सेलसन के साथ अभ्यास के बाद इंडोनेशिया और मलेशियाई मास्टर्स में खेलेंगे। इन दोनों ही टूर्नामेंटों के लिए उनकी तैयारी अच्छी है। इसके साथ ही वह अपनी फिटनेस को भी बेहतर बनाने में लगे हैं। उन्होंने इस सभी टूर्नामेंटों में बेहरत प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।

इंडोनेशिया मास्टर्स 7-12 जून तक होगा जबकि मलेशिया मास्टर्स 5-10 जुलाई के बीच होगा। इसके बाद लक्ष्य बर्मिंघम राष्ट्रमण्डल खेलों की तैयारियों में लग जाएंगे। राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में होगा। बर्मिंघम में लक्ष्य को निशाना स्वर्ण पदक जीतना रहेगा।

इस खिलाड़ी ने कहा, ‘ अभी मेरा पूरा ध्यान इस समय राष्ट्रमण्डल खेलों पर है। इससे पहले मुझे दो टूर्नामेंट खेलने हैं। इन टूर्नामेंट के जरिए मैं राष्ट्रमण्डल खेलों गेम्स की तैयारी करूंगा हालांकि मैं अपने ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं लेना चाहता। राष्ट्रमण्डल खेलों को भी एक अन्य टूर्नामेंट की तरह ही देख रहा हूं। इसके लिए कोई विशेष तैयारी नहीं कर रहा हूं. मैं अपना स्वाभाविक गेम खेलना चाहता हूं। लक्ष्य ने कहा कि उनके आदर्श पूर्व बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण हैं।
वह 9 साल की उम्र से ही पादुकोण की अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।