सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान में आटे का संकट गहराया, 20 किलो का बैग 3300 रुपये पहुंचा
पेशावर। पाकिस्तान में आटे की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेशावर में 20 किलोग्राम मोटे आटे का बैग 3,300 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। वहीं 20 किलोग्राम महीन आटे की कीमत करीब 3,120 रुपये बताई जा रही है। आटे की बढ़ती कीमत का सीधा असर रोटी के दाम पर भी पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेकरी और तंदूर संचालकों ने 50 ग्राम की रोटी की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी है। कुछ बाजारों में ग्राहकों को एक रोटी के बजाय 40 रुपये में दो रोटियां देने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने रोटी का वजन कम किए जाने की भी शिकायत की है।
इस संकट के बीच सरकारी सब्सिडी वाला आटा खुले बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आई हैं। दूसरी ओर, खैबर पख्तूनख्वा के खाद्य विभाग का कहना है कि सब्सिडी वाला आटा अब भी आधिकारिक दरों पर वितरित किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, पिछले सप्ताह 1,611 सक्रिय विक्रेताओं के माध्यम से 4.17 लाख से अधिक बैग की आपूर्ति की गई।
खाद्य विभाग के अनुसार, चुनिंदा विक्रेताओं के माध्यम से 20 किलोग्राम सरकारी आटे का बैग 2,520 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यानी खुले बाजार में 3,300 रुपये की कीमत से यह 780 रुपये कम है। विभाग ने मानकों का उल्लंघन करने वाली आठ आटा मिलों पर कार्रवाई की भी जानकारी दी है। पाकिस्तान में आटे की कीमत केवल पेशावर तक सीमित नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश के 17 शहरी केंद्रों में 20 किलोग्राम गेहूं के आटे के बैग की औसत कीमत 2,697.45 रुपये थी, जो एक साल पहले की तुलना में 32.65 प्रतिशत अधिक है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #गहर #3300 #एनएन #टवर #आईट #300 #120 #पकसत