सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 4 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ भारत के बड़े connected consumer ecosystems में अपनी मौजूदगी बनाने के बाद Fire-Boltt ने स्मार्टफोन श्रेणी में प्रवेश की घोषणा की है। कंपनी ने boltt नाम से नया Made-in-India स्मार्टफोन ब्रांड पेश किया है, जो Flipkart और अन्य वितरण चैनलों पर उपलब्ध होगा।

यह कदम Fire-Boltt को wearables की अग्रणी कंपनी से व्यापक consumer technology कंपनी के रूप में आगे बढ़ाता है। कई वर्षों की consumer insights और category expertise के आधार पर ब्रांड अब smartphones में अपना consumer-first approach ला रहा है। भारत में निर्मित और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किया गया boltt, स्थानीय निर्माण के प्रति Fire-Boltt की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी Flipkart की व्यापक पहुंच के साथ अपने बाजार अनुभव को जोड़कर देशभर के उपभोक्ताओं तक स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पहुंचाएगी।

boltt का आगामी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो Evo और Ace सीरीज के तहत 4G और 5G किफायती डिवाइसों को शामिल करेगा। इन्हें reliability, innovation और accessibility के सिद्धांतों पर तैयार किया गया है। आधुनिक भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस पोर्टफोलियो का लक्ष्य thoughtful design, dependable performance और रोजमर्रा में उपयोगी features के जरिए यूजर्स की बदलती अपेक्षाओं को संबोधित करना है।

घोषणा पर Arnav Kishore, Founder & CEO, boltt, ने कहा, “पिछले वर्षों में लाखों उपभोक्ताओं ने Fire-Boltt को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया है, जिससे हमें भारत के बड़े connected consumer ecosystems में से एक बनाने में मदद मिली। boltt उसी सफर का अगला चरण है। आज लोग जिस तरह connect, create, learn और aspire करते हैं, smartphones उसके केंद्र में हैं। हमें लगता है कि भारतीय उपभोक्ताओं को सही मायने में समझने वाले homegrown brand के लिए बड़ा अवसर है। boltt के साथ हम अपनी consumer insights, technology expertise और भारत के प्रति प्रतिबद्धता को साथ ला रहे हैं, ताकि ऐसे smartphone experiences बनाए जा सकें जो देश के लिए डिजाइन हों और उसके भविष्य के लिए तैयार हों।”

इस पर Mukund Kedia, Senior Director, Flipkart, ने कहा, “Flipkart metros और non-metros में हर उपभोक्ता तक premium smartphone experiences को accessible बनाने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। Flipkart के बड़े distribution scale और reach के साथ, boltt के 4G और 5G devices के उस portfolio को जोड़कर, जिसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है, देशभर के उपभोक्ता अब ऐसे smartphones का उपयोग कर सकेंगे जिनमें durability, performance और innovation का संयोजन हो।”


Hashtags: #BusinessEconomy #Bhopal #DeskSource #FireBoltt #Boltt #Smartphone #Market #Flipkart #4G #5G