सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेतृत्व में पहली किसान-मजदूर रात्रि महापंचायत आयोजित की गई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुई इस महापंचायत में मुजफ्फरनगर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत समेत BKU के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
महापंचायत में किसानों से जुड़े कई प्रमुख मुद्दे उठाए गए। इनमें गन्ने का उचित मूल्य, बिजली की समस्या, MSP गारंटी कानून, जमीन के सर्किल रेट, आलू और गेहूं किसानों की समस्याएं शामिल रहीं। राकेश टिकैत ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग उठाते हुए कहा कि किसानों की मांगों को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने गन्ने के दाम को 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास किए जाने की मांग भी रखी।
राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की लड़ाई केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी लड़ी जा सकती है। उनके मुताबिक, रात्रि महापंचायत का उद्देश्य किसानों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से तैयार करना भी है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अलग-अलग जिलों में ऐसी बैठकें आयोजित की जाएंगी।
महापंचायत को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात की विशेष व्यवस्था की थी। किसानों के वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #Desksource #Msp #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #फरनगर #Bku