ताजपुरा में कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता बैठक
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों की श्रृंखला में आज राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर द्वारा मेरा गाँव मेरा गौरव कार्यक्रम के माध्यम से जिला सीहोर के ग्राम ताजपुरा में प्रशिक्षण-सह-जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण संतुलित उर्वरक उपयोग तथा सोयाबीन उत्पादन से संबंधित नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं 45 कृषकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर आयोजित चर्चा-सत्र में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. बी. यू. दुपारे महावीर शर्मा एवं वंगाला राजेश ने किसानों को सोयाबीन फसल में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग मृदा परीक्षण के महत्व उन्नत कृषि पद्धतियों तथा वर्तमान कृषि चुनौतियों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक सलाह अपनाकर उत्पादन लागत कम करने मृदा की उर्वरता बनाए रखने तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने के उपायों से भी अवगत कराया। किसानों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा जिनका समाधान वैज्ञानिकों द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा किसानों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वरक #उपय #नतम