फार्म टू होम मॉडल और हॉर्टिकल्चर सोसायटी के गठन का दिया सुझाव



सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रगतिशील किसानों के प्रक्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक खेती आधुनिक उद्यानिकी पॉलीहाउस तकनीक विदेशी फलों की खेती तथा गौ-सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

26 वर्षों से जैविक खेती कर रहे किसान बने प्रेरणा स्रोत

ग्राम परवलिया सड़क में कलेक्टर मिश्रा ने प्रगतिशील कृषक मनोहर पाटीदार के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने 10 एकड़ क्षेत्र में वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही जैविक खेती वर्मी कम्पोस्ट इकाई गोबर गैस संयंत्र तथा आम एवं चीकू के बागानों का अवलोकन किया। मिश्रा ने कहा कि पाटीदार जैसे किसान अन्य कृषकों के लिए प्रेरणा हैं जो स्वयं जैविक खेती करने के साथ-साथ अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर मिश्रा ने यहां ऑर्गेनिक कैफे विकसित करने का सुझाव दिया जिससे लोग जैविक जीवनशैली से जुड़ सकें और किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त हो।

गौशालाओं में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

ग्राम पंचायत बरखेड़ा बोदर स्थित स्वर्गीय मिथलेश देवी गौसेवा संस्थान गौशाला का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर मिश्रा ने गोवंश के रख-रखाव एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला संचालक उदय सिंह ठाकुर से चर्चा कर आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को पेयजल विद्युत आपूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भोपाल हॉर्टिकल्चर सोसायटी से मिलेगा किसानों को नया बाजार

बरखेड़ा बोदर में ही कलेक्टर ने कृषक राम सिंह कुशवाहा एवं अन्य किसानों से संवाद किया। यहां छह एकड़ क्षेत्र में क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस तकनीक से जरबेरा कट फ्लावर की उन्नत खेती की जा रही है। कलेक्टर ने किसानों को संगठित होकर भोपाल हॉर्टिकल्चर सोसायटी के गठन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शासन के सहयोग से फार्म टू होम मॉडल विकसित कर किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ा जा सकता है जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।

एवोकाडो और ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर मिश्रा ने ग्राम मुबारकपुर में युवा कृषक हर्षित गोधा के एवोकाडो एवं ड्रैगन फ्रूट के फलोद्यान तथा हाई-टेक नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक ग्राफ्टिंग तकनीक उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। श्री गोधा ने बताया कि वे न केवल इन उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर रहे हैं बल्कि अपनी नर्सरी के माध्यम से अन्य किसानों को भी पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ ऐसी नवाचार आधारित और उच्च आय देने वाली फसलों को अपनाना जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

नवाचार जैविक खेती और मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी किसानों की आय

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि जिले में ऐसे प्रगतिशील किसानों के प्रयास कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आधुनिक तकनीक जैविक खेती मूल्य संवर्धन और सीधे विपणन की व्यवस्था किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #गठन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रमण #रगत