भोपाल मंडल में जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भोपाल मंडल की स्काउट एवं सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से वृक्षों के महत्व पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली का संदेश दिया गया। कलाकारों ने पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ एवं धर जैसे नारों के माध्यम से यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं उपस्थित जनों को कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। नाटक में यह संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया कि वृक्ष मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में इसे एक सफल पहल बताया।

इसी क्रम में उप मंडल रेल चिकित्सालय बीना में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आभिराम खरे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट विजय सिंह मुख्य मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुक्त गाइड श्रुति मेढकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भोपाल मंडल में जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
भोपाल मंडल में जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वरण #अवसर #महत