लॉर्ड्स । इंग्लैंड की टीम ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस दिया है। जीत के लिए मिले 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक पांच विकेट पर 216 रन बना लिए थे। अनुभवी बल्लेबाजी जो रूट 77 रन जबकि बेन फोक्स 09 रन बनाकर नाबाद थे।

इस प्रकार उसे जीत के लिए अभी केवल 61 रनों की जरुरत है और उसके पास पांच विकेट हैं। मैच में अभी दो दिनों का खेल होना है ऐसे में कीवी टीम के लिए यह मैच ड्रॉ कराना भी संभव नहीं है। या तो उसके विकेट लेने होंगे या फिर हार का सामना करना होगा। इस मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 132 जबकि दूसरी पारी में 285 रन बनाए थे।

वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 141 रन बनाकर 9 रन की बढ़त हासिल की थी। इस सीरीज के पहले रुट ने कप्तानी से इस्तीफ दे दिया था। ऐसे में टीम इस सीरीज में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कप्तानी में उतरी है। पहली बार टेस्ट की कप्तानी दी गई है। वहीं टीम को ब्रेंडन मैक्कुलम के रुप में नया कोच मिला है। मैक्कुलम न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान हैं।

ऐसे में स्टोक्स जीत के साथ ही सीरीज की शुरुआत चाहेंगे। कप्तानी करते हुए स्टोक्स ने पहली पारी में एक जबकि दूसरी पारी में 54 रन बनाए। इस दौरान रूट के साथ उनकी 90 रन की साझेदारी भी हुई। वहीं इस मैच में अगर न्यूजीलैंड टीम को पासा पलटना है तो उसे चौथे दिन सुबह ही विकेट लेने होंगे।