सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज का 5वां मैच 7 विकेट से हार गई है। हालांकि, इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।सोमवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 210 रन बनाए। 211 रन का टारगेट इंग्लैंड ने 113 बॉल शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया।

भारत की खराब शुरुआत, कप्तान आयुष एक रन ही बना सके भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने 9 रन के स्कोर पर कप्तान आयुष म्हात्रे (1 रन) और विहान मल्होत्रा (1 रन ) के विकेट गंवा दिए। वैभव सूर्यवंशी (42 गेंदों में 33 रन) भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। वैभव ने राहुल कुमार (21) के साथ मिलकर 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।
यह साझेदारी खतरनाक होती उससे पहले ही सूर्यवंशी तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद सेबस्टियन मॉर्गन की गेंद पर एलेक्स ग्रीन को कैच देकर आउट हो गए। राहुल कुमार भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और ग्रीन की गेंद पर बीजे डॉकिन्स को कैच थमा बैठे। विकेटकीपर हरवंश पंगालिया (24 रन), कनिष्क चौहान (24 रन) और दीपेश देवेंद्रन शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

अंबरीश की पारी ने 200 के पार पहुंचाया आरएस अंबरीश ने 81 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से एलेक्स फ्रैंच और राल्फी एलबर्ट ने 2-2 विकेट झटके। मैथ्यू फिरबैंक, सेबस्टियान मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन और एकांश सिंह को एक-एक विकेट मिला।
बेन मेयर ने नाबाद 82 रन बनाए इंग्लैंड ने बेन मेयस के नाबाद 82 रन, बीजे डॉकिन्स के 66 रन और कप्तान थॉमस रेव के 37 गेंदों में नाबाद 49 रनों की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मेयस ने अपनी 76 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि डॉकिन्स ने अपनी 53 गेंदों की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। भारत के लिए लेग-स्पिनर नमन पुष्पक ने 65 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन ने अपने सात ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
#यूथ_वनडे #भारत_हारा #इंग्लैंड_जीता #क्रिकेट_समाचार #युवा_क्रिकेट #इंडिया_वर्सेस_इंग्लैंड #क्रिकेट_हाइलाइट्स #यूथ_टीम #वनडे_मैच