सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टेक्नोलॉजी जगत में एलन मस्क और OpenAI के बीच प्रतिस्पर्धा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। GPT-5 के लॉन्च के बाद मस्क ने दावा किया कि उनकी कंपनी xAI का एआई मॉडल Grok 4 अभी भी बेहतर है। इसके साथ ही उन्होंने Apple पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह अपने ऐप स्टोर में ChatGPT ऐप को जानबूझकर शीर्ष स्थान पर दिखा रहा है।
एलन मस्क का कहना है कि एपल का यह रवैया बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को खत्म कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एपल अन्य एआई चैटबॉट्स या ऐप्स को टॉप पर आने का मौका नहीं दे रहा, जिससे ChatGPT को कृत्रिम बढ़त मिल रही है। मस्क ने साफ कहा कि वे इस मामले में जल्द ही लीगल एक्शन लेंगे और एपल की इस कथित मनमानी को चुनौती देंगे।
मस्क और सैम अल्टमैन के बीच पहले से ही मतभेद रहे हैं, लेकिन GPT-5 के आने के बाद यह तनाव और बढ़ गया है। मस्क ने यह भी कहा कि दुनिया की कोई भी कंपनी ChatGPT को पीछे नहीं छोड़ पाएगी, अगर एपल ऐसा पक्षपात जारी रखता है। यह बयान एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव और बाजार में प्रतिस्पर्धा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस विवाद से यह साफ है कि आने वाले समय में एआई इंडस्ट्री में न केवल तकनीकी बल्कि कानूनी टकराव भी देखने को मिल सकते हैं।
#एलनमस्क #एप्पल #ChatGPT #GPT5 #टेकन्यूज़ #AI