सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डीआरएम पंकज त्यागी द्वारा रानी कमलापति से हरदा खंड का पर संरक्षा एवं विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने रानी कमलापति-हरदा सेक्शन पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान गाड़ी संचालन से जुड़े सभी संरक्षा मानकों एवं उक्त सेक्शन के ट्रैक, ब्रिजों, ओएचई, समपार फाटको का गहन अवलोकन किया।
साथ ही अमृत भारत योजना के तहत हरदा निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चल रहे पुनर्विकास कार्य एवं उनकी गुणवत्ता को बारीकी से जाँचा एवं उन्होंने संबंधित को पुर्नविकास कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त डीआरएम ने हरदा स्टेशन पर आगामी नान इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर सभी संरक्षा पहलुओं को परखा एवं यार्ड रिमाडलिंग कार्य से संबंधित सभी मानकों की जानकारी ली। साथ ही गाड़ी संचालन से जुड़े स्टेशन मास्टर पैनल की कार्यप्रणाली की जाँच की। हरदा रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध मूलभूत यात्री सुविधाओं का भी डीआरएम द्वारा अवलोकन किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (समन्वय) दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य एवं दक्षिण) एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

#डीआरएम #रानीकमलापति #हरदाखंड #विंडोट्रेलिंग #रेलवेनिरीक्षण #भारतीयरेलवे