डीआरएम ने सेवानिवृत्त 38 रेलकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल में मई 2026 माह में रेल सेवा से निवृत्त हुए 38 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त 38 रेलकर्मियों में 02 राजपत्रित अधिकारी सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एवं मुख्य टिकट परीक्षक मुख्य लोको निरीक्षक लोको पायलेट तकनीशियन हेल्पर वरिष्ट्र सेक्शन इंजिनियर ट्रेन मेनेजर मुख्य कार्यालय अधीक्षक हेड कांस्टेबल सहित विभिन पदों पर कार्यरत 36 रेल कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। साथ ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से) मानार्थ पास परिचय पत्र एवं उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए।
इस समारोह कुल 38 सामान्य सेवानिवृत रेलकर्मियो को कुल राशि 20.15 करोड़ का भुगतान किया गया। उक्त अवसर पर एसबीआई एवं पीएनबीबैंक की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन स्कीम के बारे में अवगत कराया गया।
इस समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) वाई बी गुप्ता सहायक मंडल वित्त प्रबंधक मुरली धर मीना यूनियन के प्रतिनिधि एवं आल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरएम #लकर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2026