सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल पंकज त्यागी ने वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरओ) सचित शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आर. पी. खरे के साथ मंडल में संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से झांसी के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस में फुटप्लेट निरीक्षण किया। यात्रा के दौरान उन्होंने लोको पायलट के साथ संरक्षा मानकों का अवलोकन किया तथा यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही झांसी में रनिंग रूम में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं क्रू को बेहतर सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। वापसी यात्रा में डीआरएम ने शताब्दी एक्सप्रेस से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पुनः फुटप्लेट निरीक्षण किया और परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संरक्षा, समय पालन एवं यात्री सुविधाओं के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण यात्रा अनुभव उपलब्ध हो सके।

 

#डीआरएमभोपाल #वंदेभारत #शताब्दीएक्सप्रेस #RailwayNews #TrainInspection