सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में करीब ₹80.10 करोड़ सकल कमाई की, जबकि विदेशों से लगभग ₹15 करोड़ की कमाई के साथ इसका शुरुआती वैश्विक कारोबार करीब ₹95 करोड़ पहुंच गया।

फिल्म की घरेलू कमाई करीब ₹66.75 करोड़ नेट रही, जो अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बताई जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी फिल्मों की शुरुआती कमाई के रिकॉर्ड में भी अपनी जगह बनाई है। हालांकि, यह पहले दिन ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करने से चूक गई।

‘दृश्यम 3’ ने कई बड़ी फिल्मों के शुरुआती वैश्विक कारोबार को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके करीब ₹95 करोड़ के पहले दिन के आंकड़े ‘पेद्दी’ के ₹94 करोड़, ‘जेलर’ के ₹91 करोड़ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के ₹88 करोड़ से अधिक हैं।

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, राजत कपूर, इशिता दत्ता और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी फिल्म का हिस्सा हैं। अभिषेक पाठक ने फिल्म का निर्देशन किया है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #पहल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अजय #वगन