सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) की फिजियोथैरेपिस्ट एवं युवा कवियत्री नेहल शाह को उनकी पहली कविता पुस्तक और इन सब के बीच के लिए वर्ष 2024-25 का अर्जुनराम सुथार स्मृति प्रथम प्रकाशित पुस्तक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला एवं सामाजिक जागरण को समर्पित राजस्थान की प्रतिष्ठित संस्था विविधा द्वारा दिया जा रहा है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एन.के. सोमानी ने बतायाा कि बताया कि देशभर के विभिन्न साहित्यकारों को विभिन्न विधाओं में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। नेहल शाह को उनकी प्रथम प्रकाशित कृति के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र, श्रीफल एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह मार्च के अंत में आयोजित किया जाएगा।
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने नेहल शाह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत रचनात्मक प्रयासों की पहचान है, बल्कि बीएमएचआरसी परिवार के लिए भी गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि संस्थान में कार्यरत प्रतिभाओं की बहुआयामी उपलब्धियां प्रेरणादायक हैं।

#डॉनेहलशाह #राष्ट्रीय_साहित्य_सम्मान #साहित्यिक_सम्मान #फिजियोथैरेपिस्ट_सम्मान #साहित्य_उपलब्धि