सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 'सिंदूर पर ज्ञान नहीं चाहिए', गोविंदा संग रिश्ते पर सवालों से भड़कीं कोमल रानी

मुंबई। अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने और कोमल के माथे पर लाल निशान दिखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते और शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गई थीं।

अब कोमल रानी ने इन चर्चाओं पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रिश्ते को लेकर सवाल उठाने और टिप्पणी करने वालों पर तीखा पलटवार किया। कोमल ने कहा कि लोगों को अपनी सीमाएं समझनी चाहिए और दूसरों को उकसाने से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दूसरों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने वालों को अपने अतीत पर भी नजर डालनी चाहिए।

दरअसल, लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल के माथे पर लाल निशान नजर आया था, जिसे कई लोगों ने सिंदूर समझ लिया। इसके बाद गोविंदा और कोमल की गुपचुप शादी की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, सामने आए वीडियो में यह भी दावा किया गया कि दर्शन के दौरान धार्मिक रस्म के तहत उनके माथे पर सिंदूर या कुमकुम लगाया गया था। दोनों की शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस पूरे विवाद में अभिनेत्री दिव्या खोसला भी कोमल के सिंदूर को लेकर सवाल उठा चुकी हैं। वहीं, गोविंदा ने पहले अपने और कोमल के संबंधों से जुड़ी चर्चाओं को निजी मामला बताया था। फिलहाल कोमल की प्रतिक्रिया के बाद यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #नजर #उनक #तरह