सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉन 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, लेकिन कास्टिंग को लेकर लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म से बाहर होने के बाद अब मेकर्स ने नई लीड एक्ट्रेस का ऐलान कर दिया है।

कृति सेनन की हुई एंट्री
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कियारा की जगह अब कृति सेनन को डॉन 3 की फीमेल लीड के रूप में फाइनल कर लिया गया है। मेकर्स ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। कृति की यह भूमिका उनके करियर की एक बड़ी और चैलेंजिंग भूमिका मानी जा रही है।

खलनायक का रोल अभी भी अधूरा
जहां रणवीर सिंह के लीड रोल में होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, वहीं फिल्म के खलनायक का किरदार अभी भी अधर में है। पहले विक्रांत मैसी को इस रोल के लिए चुना गया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद अब मेकर्स एक नए खलनायक की तलाश में जुट गए हैं।

फैंस में बढ़ी उत्सुकता
डॉन 3 की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर फैंस में भारी उत्सुकता है। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जा सकती है।

रणवीर सिंह के ‘डॉन’ बनने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है, और अब कृति सेनन की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। दर्शकों को अब इंतजार है कि आखिर फिल्म का खलनायक कौन होगा।

#डॉन3 #कृति_सेनन #कियारा_आडवाणी #रणवीर_सिंह #फरहान_अख्तर #बॉलीवुड_न्यूज़ #विक्रांत_मैसी #डॉन_सीरीज