सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिवाली, भारत का विश्वप्रसिद्ध प्रकाश-उत्सव, अब आधिकारिक रूप से UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) सूची में शामिल हो गया है। यह ऐतिहासिक निर्णय 10 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित UNESCO के 20वें ICH सेशन में लिया गया।

दिवाली के शामिल होने के साथ भारत की यह 16वीं परंपरा है जो UNESCO की प्रतिष्ठित सूची में दर्ज हुई है। इससे पहले कुंभ मेला, दुर्गा पूजा, गरबा, योग, नवruz, रामलीला सहित 15 सांस्कृतिक धरोहरें इस लिस्ट में शामिल थीं।

घोषणा के बाद दिल्ली में पूरे दिन भव्य उत्सव मनाया गया। ऐतिहासिक इमारतों, प्रमुख स्थलों और सांस्कृतिक गलियारों को दीयों, लाइटिंग और रंग-बिरंगी सजावट से रोशन किया गया। कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक-नृत्य कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों के माध्यम से इस उपलब्धि का स्वागत किया गया।

सरकार ने कहा कि यह मान्यता सिर्फ एक त्योहार का सम्मान नहीं, बल्कि भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, सामूहिक उत्सव, सामाजिक सौहार्द और वैश्विक सांस्कृतिक विरासत में योगदान का बड़ा प्रतीक है। विशेषज्ञों का मानना है कि UNESCO की मान्यता से भारत की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन परंपराओं के संरक्षण का मार्ग भी सुदृढ़ होगा।

#दिवाली #UNESCO #सांस्कृतिकधरोहर #IntangibleHeritage #भारतसंस्कृति #दिवाली2025 #विश्वधरोहर #भारतगौरव #सांस्कृतिकपहचान