सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिवाली का त्योहार आते ही घरों में सफाई का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन अक्सर लोग घर को तो चमका देते हैं, जबकि गैजेट्स की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। हमारे रोजमर्रा के जीवन में ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेहद जरूरी हैं, इसलिए इनकी सफाई भी उतनी ही अहम है।
स्विच बोर्ड को सूखे कपड़े से साफ करें और पानी या गीले कपड़े से बचें ताकि शॉर्ट सर्किट न हो। वॉशिंग मशीन में ‘ड्रम क्लीन मोड’ का उपयोग कर 2-3 महीने में एक बार सफाई जरूर करें। मिक्सर के ब्लेड और जार को धोकर सुखाएं जबकि मोटर वाले हिस्से को सूखे कपड़े से साफ करें।
चार्जिंग केबल और चार्जर को हल्के गीले कपड़े से पोंछें लेकिन सफाई के दौरान उन्हें बिजली के प्लग में न लगाएं। एसी और कूलर की सर्विस दिवाली से पहले करवा लें और फिल्टर साफ करें ताकि हवा सुचारू रूप से आए। फ्रिज की ट्रे, रबर गैस्केट और पीछे की कॉइल्स को भी अच्छी तरह से साफ करें। सर्दियों की शुरुआत से पहले हीटर की ग्रिल और फैन की धूल हटाना न भूलें, इससे मशीन स्मूथ चलती है और जलने की गंध नहीं आती।
त्योहारी सीजन में घर के साथ-साथ गैजेट्स की देखभाल करना भी जरूरी है ताकि आपकी रोजमर्रा की सुविधाएं बनी रहें और उपकरणों की उम्र भी बढ़े।
#दिवाली #सफाई #टेक्नोलॉजी #गैजेट्स #होमकेयर