सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : – संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संभागीय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यालयों कार्य की प्रगति, दस्तावेज़ों के संधारण तथा राजस्व प्रकरणों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से कार्यप्रणाली, फाइल प्रबंधन और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

संभागायुक्त शर्मा ने आयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था एवं अनुशासन के लिए विभिन्न अनुभागों स्थापना, लेखा एवं राजस्व में साफ-सफाई एवं फाइलों की उचित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारी के लिये बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त राजस्व कार्यालय में रिकार्ड संधारण में शुद्धता और सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी विभागीय कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

संभागायुक्त शर्मा ने किया संभागीय कार्यालय का निरीक्षण

इस अवसर पर अपर आयुक्त शिवराज सिंह वर्मा उपस्थित थे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #आकस #रगत #रकरण