सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिले में वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों तक बीमा सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं वित्तीय समावेशन एवं बीमा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक में मिशन-2047 सभी के लिए बीमा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बीमा समिति के गठन की जानकारी दी गई। समिति का उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती बीमा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा बीमा संबंधी जागरूकता बढ़ाना है।

बैठक में बताया गया कि समिति के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न बीमा उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। दुर्घटना अथवा मृत्यु की स्थिति में बीमा दावों के त्वरित निपटान के लिए बीमित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही नागरिकों की आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त बीमा उत्पादों की योजना तैयार करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा जीवन एवं सामान्य बीमा क्षेत्र में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए अग्रणी बीमा कंपनियों की नियुक्ति की गई है। राज्य शासन एवं विभिन्न बीमा कंपनियों के सहयोग से राज्य बीमा योजना का संचालन राज्य एवं जिला स्तर की समितियों के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के खातों को बीमा योजनाओं से जोड़ा जाए तथा जनधन एवं बचत खातों में नामांकन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लंबित दावों के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

सीईओ तिवारी ने अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रकरण वित्त विभाग को प्रेषित किए जाएंगे।

बैठक में सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबंधक बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में बीमा शिकायतों के निवारण संबंधी जानकारी भी साझा की गई। हितग्राही हेल्थ इंश्योरेंस अथवा फसल बीमा से जुड़ी शिकायतों के लिए बीमा लोकपाल अथवा आईआरडीएआई शिकायत निवारण केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 155255 अथवा 1800-4254-732 पर कॉल किया जा सकता है। शिकायतें ई-मेल अथवा बीमा भरोसा पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती हैं।

जिला स्तरीय बीमा समिति का गठन
जिला स्तरीय बीमा समिति का गठन

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #गठन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करन #वयन