सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की पोषण सेवाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी ने कहा कि अस्पतालों को पीएम राहत योजना की जानकारी देकर इसका और अधिक प्रचार – प्रसार किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की शत – प्रतिशत प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त भ्रमण और कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने सार्थक एप से उपस्थिति दर्ज करने, की-डिलीवरेबल्स पर काम करने, 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान में वनरेबल पॉपुलेशन की शत – प्रतिशत स्क्रीनिंग और पोर्टल प्रविष्टि, प्रत्येक गर्भवती की ट्रिपल टेस्टिंग करने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन हेतु आधार फेस ऑथेंटिकेशन, हॉट कुक्ड मील की जानकारी साझा की गई।

#जिला_स्वास्थ्य_समिति #पीएम_राहत_योजना #स्वास्थ्य_योजना #सरकारी_योजना #जनकल्याण #स्वास्थ्य_समाचार #प्रशासन #बैठक