सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला स्वास्थ्य समिति बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय में किया गया। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुमित पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल मनीष शर्मा,स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों और शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समीक्षा में प्रथम त्रैमास में एएनसी के पंजीयन, गर्भवती महिलाओं की जांच, फॉलोअप, हाई रिस्क चिन्हांकन की समीक्षा की गई। जिन हितग्राहियों के समग्र आई डी नहीं बने हैं उनकी लाइन लिस्टिंग तैयार कर आईडी बनवाई जाने के निर्देश दिए गए। संस्था प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप कर दी गई सेवाओं की 100% एंट्री सुनिश्चित की जावे।

बैठक में पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, युवीन पोर्टल पर रियल टाइम प्रविष्टि करने और एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से टीके के फायदे की जानकारी परिजनों को देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ट्राईबल हॉस्टल में रहने वाली बालिकाओं के टीकाकरण हेतु जनजाति कार्य विभाग से समन्वय के निर्देश दिए। 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग अभियान में वनरेबल पॉपुलेशन की शत -प्रतिशत स्क्रीनिंग कर निक्षय पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल मनीष शर्मा द्वारा पीएम राहत, राहवीर योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम , राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी गई।

 

#जिलास्वास्थ्यसमिति #स्वास्थ्यबैठक #टीकाकरण #जनस्वास्थ्य #प्रशासन #स्वास्थ्यसेवाएं #समीक्षाबैठक