सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के प्रतिष्ठित,नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय एवं विधि महिला महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य नव प्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना, उच्च शिक्षा की महत्ता से अवगत कराना तथा आगामी शैक्षिक जीवन की शुभ शुरुआत करना था । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ । महाविद्यालय की छात्र संघ प्रभारी डॉ. शोभना श्रीवास्तव ने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारण करना चाहिए एवं मेहनत,ईमानदारी तथा सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। महाविद्यालय का प्रारंभिक चरण उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

सत्य साई महिला महाविद्यालय में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम संपन्न

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू मिश्रा ने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत कर महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा , उपलब्धियों अनुशासन व्यवस्था की जानकारी दी। महाविद्यालय की विधि प्राचार्य प्राचार्य डॉ. अंजू बाजपेई ने नव प्रवेशित छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के मूल्यों से परिचित कराया।

सत्य साई महिला महाविद्यालय में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्तियों जैसे जनकल्याण योजना, मेधावी, पोस्ट मैट्रिक आदि की पूर्ण जानकारी महाविद्यालय की छात्रवृत्ति प्रभारियों ने दी।विभिन्न संकायों के प्रथम वर्ष के सलाहकारों ने छात्राओं को अपना परिचय दिया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ.सरिताकुशवाह तथा एनएसएस प्रभारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने एनसीसी और एनएसएस के महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास से छात्राओं को परिचित करवाया । अतिथि सुनीत अग्रवाल जज/ सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल कोर्ट भोपाल ने ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी की शपथ ग्रहण करवाई । अतिथि श्री सुनीत अग्रवाल एवं नव प्रवेशित छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करवा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । छात्राओं को पुस्तकालय, खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियों ,कैंटीन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की वरिष्ठ छात्राओं ने नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय से संबंधित अपने अनुभव साझा किए तथा नवप्रवेशित छात्राओं को आत्मविश्वास व प्रेरणा दी। इस अवसर पर अभिभावक गण ,महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका तथा गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. नीना अरोरा, छात्र संघ प्रभारी डॉ. शोभना श्रीवास्तव एवं डॉ. रूपा गुहा नंदी, समस्त प्राध्यापिकाएं एवं वरिष्ठ छात्राएं उपस्थित थीं।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभाग की सह प्राध्यापिका डॉ अनुराधा सिंह ने किया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वरण #महत #अवगत