सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कर्नाटक के बेंगलुरु में SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ 8 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन में यूट्यूबर और राजनीतिक कमेंटेटर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। राठी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रदर्शन में शामिल होने की पुष्टि की है। प्रदर्शन बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित किया जा रहा है। CJP के मुताबिक कार्यक्रम में ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ के जरिए उन लोगों की शिकायतें सामने रखी जाएंगी, जिनका दावा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद ‘चप्पल प्रदर्शन’ भी आयोजित किया जाएगा।
ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में लोगों से बेंगलुरु के अलावा 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में भी शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बताया है। दिल्ली का प्रदर्शन CJP के साथ विभिन्न छात्र संगठनों की भागीदारी में आयोजित किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में SIR प्रक्रिया पर रोक, मतदाता सूची से कथित गलत तरीके से हटाए गए नामों की जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग शामिल है। हालांकि, ये प्रदर्शनकारियों और आयोजकों की मांगें हैं।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Cjp #एनएन #टवर #आईट #Sir #मतद #गहन #CJPपरट