सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। गुरुवार सुबह मलबे से एक और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या चार पहुंची। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव अभियान अभी जारी है। यह हादसा बुधवार दोपहर इदगाह मछली मंडी के पास हुआ था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात उत्तराखंड में आए भूकंप के झटकों के बाद इमारत में दरारें दिखाई दी थीं। हालांकि, प्रशासन ने अभी भूकंप को इमारत गिरने की निश्चित वजह नहीं माना है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

घटना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, NDRF, DDMA और MCD की टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि एक-दो लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। MCD के अनुसार, इमारत करीब 20-25 साल पुरानी थी और घनी आबादी वाले इलाके में स्थित थी। हादसे में पास की मस्जिद की दीवार और एक अन्य इमारत की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों और इमारत की स्थिति की जांच कर रही हैं।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #मरन #मलब #पहर #इदग #दललब