आगरा । भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार शाम यहां अपने प्रेमिका जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। चाहर और जया एक भव्य समारोह में जेपी पैलेस में विवाह बंधन में बंधे , शादी में परिजनों के अलावा रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं इससे पहले हुए संगीत समारोह में चाहर और जया जमकर नाचे।
दीपक ने जया को पिछले साल आईपीएल के दौरान शादी के लिए स्टेडियम में ही प्रपोज किया था जिसे जया ने स्वीकार कर लिया था। जया बिग बॉस में शामिल प्रतियोगी सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। शादी में दीपक ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी। बैंड-बाजे की धुन पर दीपक के भाई और क्रिकेटर राहुल चाहर और बहन मालती चाहर ने जमकर डांस किया।