सिडनी। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने खुलासा किया है कि टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद जब वह घर पहुंचे तो खुश थे और उन्हें स्वागत की उम्मीद थे। वार्नर ने आईपीएल के इस 15 वें अच्छी बल्लेबाजी की थी पर जब वह घर पहुंचे तो बेटियों ने सवाल कर दिया कि उन्होंने एक भी शतक क्यों नहीं लगाया। वार्नर ने कैपिटल्स के लिए इस सत्र में सबसे अधिक 432 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाये थे पर उन्हें शतक में नहीं बदल पाये। इसलिए उन्हें बेटियों से भी डांट सहनी पड़ी।

वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने भी इस घटना को याद करते हुए कहा, बेटियों को लगता है वॉर्नर का आउट होना पसंद नहीं है। साथ ही कहा कि मैं उन्हें समझाती हूं कि भले ही वो शतक नहीं लगा पाए पर उन्होंने अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेली जबकि बेटियां चाहती हैं कि वो हर मैच में शतक लगायें।

आईपीएल के इस 15 वें सत्र में वॉर्नर अच्छी बल्लेबाजी के बाद भी अपनी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाये। दिल्ली को अंतिम लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के कारण, दिल्ली की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई।