सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : CTET 2026: आवेदन का आखिरी मौका आज, CBSE ने दोबारा खोली थी विंडो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। बोर्ड ने पहले आवेदन नहीं कर सके पात्र उम्मीदवारों को एक और अवसर देते हुए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक दोबारा खोली थी।

उम्मीदवार आज आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। CBSE के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

क्यों दोबारा खोली गई आवेदन विंडो?

CBSE ने CTET की आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोलने का फैसला हाल में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर लिया। बोर्ड ने पात्र उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्य योग्यता हासिल करने के लिए अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय किया है।

CTET परीक्षा की नई तारीख अभी जारी नहीं

CTET 2026 की परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन CBSE ने इसे स्थगित कर दिया है। परीक्षा की संशोधित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पहले कब हुए थे आवेदन?

CTET 2026 के लिए सामान्य आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक चली थी। अब जो पात्र उम्मीदवार उस दौरान आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए यह दोबारा खोली गई विंडो अंतिम अवसर है।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Ctet #2026 #Cbse #DeskSource #एनएन #टवर #आईट