सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। 2027 वनडे विश्व कप का कार्यक्रम सामने आने के बाद पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट की राह की तस्वीर साफ हो गई है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से शुरुआती चरण में केवल चार टीमों को अगले दौर में जगह मिलेगी।

पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर 2027 को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत से मुकाबला होगा। टीम 15 अक्टूबर को क्वालीफायर टीम, 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यानी ग्रुप चरण में पाकिस्तान को कुल पांच मुकाबले खेलने होंगे।

नए प्रारूप के अनुसार दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सीधे सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को भी सुपर-7 में जगह मिलेगी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए ग्रुप में शीर्ष तीन में रहना अगले चरण की सीधी राह होगी, जबकि चौथे स्थान पर रहने की स्थिति में उसका भविष्य दूसरे ग्रुप के चौथे स्थान वाली टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

यदि पाकिस्तान ग्रुप चरण से आगे बढ़ता है तो सुपर-7 में उसे फिर से शुरुआत करनी होगी, क्योंकि ग्रुप चरण के अंक अगले दौर में नहीं जुड़ेंगे। सुपर-7 में सात टीमें छह-छह मुकाबले खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसलिए पाकिस्तान के लिए शुरुआती चरण में लगातार अच्छे नतीजे हासिल करना महत्वपूर्ण होगा।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #2027 #वनड #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अफग