सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पैरा शूटर्स के एक समूह ने चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, पैसों की मांग और नियमों में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए हैं। खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक को शिकायत देकर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
शूटर्स का आरोप है कि राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों से सरकारी नकद पुरस्कार की 20 प्रतिशत राशि कमीशन के रूप में मांगी गई। शिकायत में अंतरराष्ट्रीय कोटा और वाइल्ड-कार्ड स्थानों के आवंटन में भी पक्षपात तथा क्वालिफाइंग स्कोर में बदलाव के आरोप लगाए गए हैं। खिलाड़ियों का दावा है कि भारत को मिले 15 अंतरराष्ट्रीय कोटा स्थानों में से दो कथित आर्थिक मांग पूरी न होने के कारण छोड़ दिए गए।
वहीं, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चयन पूरी तरह योग्यता और खेल मंत्रालय की निर्धारित गाइडलाइन के आधार पर हुआ है। खिलाड़ियों ने शिकायत का समाधान नहीं होने पर उच्च न्यायालय का रुख करने की बात कही है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #चयन #एनएन #टवर #आईट #आइच #करण #सरक #परएशयन