सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :अगर आपके पापा ने पुराने फिजिकल शेयर खरीदे हैं, तो अब उन्हें डिजिटल फॉर्म में बदलने का आखिरी मौका है। फिजिकल शेयर का मतलब है वह शेयर जो कागज पर जारी हुआ था और डीमैट अकाउंट में नहीं है। भारतीय शेयर बाजार में अब सभी शेयर डिजिटल रूप में ही सुरक्षित माने जाते हैं।

शेयर को डिजिटल (डीमैट) फॉर्म में बदलने के लिए सबसे पहले डीमैट अकाउंट खोलना होगा। इसके बाद शेयरधारक को अपने फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करके डिपॉज़िटरी पार्टिसिपेंट (DP) के माध्यम से शेयर को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में कन्वर्ट करना होगा। एक बार डिजिटल होने के बाद शेयर आसानी से ट्रेंड किए जा सकते हैं और उनका प्रबंधन ऑनलाइन किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिजिकल शेयर रखने से जोखिम बढ़ता है, जैसे चोरी, नुकसान या गुम होना। इसलिए समय रहते उन्हें डिजिटल फॉर्म में बदलना निवेशकों के लिए फायदेमंद है। इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि पास आने के कारण निवेशकों को तुरंत कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।

#फिजिकलशेयर #डीमैट #शेयरबाजार #निवेशसमाचार #शेयरन्यूज़