सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग तथा परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान जिले के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा यातायात पेयजल विद्युत आपूर्ति स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक फ्रिस्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं परीक्षा सामग्री के सुचारु प्रबंधन के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर स्वच्छ पेयजल ओआरएस प्राथमिक उपचार किट चिकित्सकीय दल स्वच्छ शौचालय तथा क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अभिभावकों एवं संरक्षकों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इसके साथ ही कलेक्टर मिश्रा ने नीट परीक्षा के अभ्यार्थियों से अपील की है कि समय के पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे ताकि किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही सभी केंद्रों के बाहर अभिभावकों के बैठने एवं पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समय #अपन #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2026