सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 207आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में शिव शक्ति नगर, छोला रोड भोपाल से दिव्यांग स्वाति जायसवाल को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश अनुसार सामाजिक न्याय निःशक्त कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल प्रदान की गई।


कलेक्टर मिश्रा ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

#जनसुनवाई #कलेक्टरमिश्रा #भोपाल #प्रशासन #समाधान #शिकायतनिवारण #सरकारीसेवा #स्थानीयसमाचार