सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एडीएम भूपेन्द्र गोयल, प्रकाश नायक, अंकुर मेश्राम सहित सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही और ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों के हित में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अमानक खाद या कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने मूंग दाल की खरीदी, धान व सोयाबीन की बोनी की समीक्षा करते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को जर्जर स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, पुल-पुलियों और जल संरचनाओं की जांच कर मरम्मत अथवा निष्कासन की कार्रवाई करने को कहा गया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को गंभीरता से लेते हुए वृक्षारोपण लक्ष्य युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की 50 दिन से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने को कहा।
इसके अतिरिक्त नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे, ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने, अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा गतिविधियों में तेजी लाने पर भी बल दिया गया।
#कलेक्टर_श्री_सिंह #विभागीय_कार्य #समयबद्ध_निर्देश #प्रशासनिक_बैठक #खाद_उपलब्धता #वृक्षारोपण_अभियान