सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लक्षद्वीप के पास 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी हिरासत में
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ईरानी नौका से 526 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। जब्त सामग्री में हेरोइन और उच्च गुणवत्ता वाली मेथामफेटामाइन शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 25 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर की गई। तटरक्षक बल ने समुद्री और हवाई निगरानी के जरिए संदिग्ध नौका को ट्रैक किया। इसके बाद उसका पीछा कर नौका को रोका गया और तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान नौका पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।
तटरक्षक बल ने नौका, उसके चालक दल और जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया है, जहां संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई को अरब सागर के समुद्री मार्ग से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान तस्करी से जुड़े संभावित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पांचों हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #3000 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #तटरक #अरब