सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :भारत सरकार ने मोबाइल यूजर्स को स्पैम और फर्जी कॉल्स से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ट्रूकॉलर जैसे सिस्टम CNAP (Calling Name Presentation) की देशव्यापी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस सिस्टम के एक्टिव होने पर किसी भी फोन कॉल के दौरान कॉलर का वेरिफाइड नाम सीधा आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे अनजान, संदिग्ध और स्पैम कॉल्स की पहचान करना आसान हो जाएगा।
टेलीकॉम कंपनियां—जैसे एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन—धीरे-धीरे इस सिस्टम को अपने नेटवर्क पर एक्टिवेट कर रही हैं। CNAP सीधे टेलीकॉम डेटाबेस से जानकारी लेकर कॉलर का नाम दिखाएगा, जिससे यह जानकारी सटीक और आधिकारिक होगी। वर्तमान में Truecaller जैसे ऐप्स थर्ड-पार्टी डाटा पर आधारित होते हैं, लेकिन CNAP सरकारी और ऑपरेटर डेटाबेस से सिंक रहेगा, इसलिए इसकी विश्वसनीयता अधिक होगी।
सरकार का मानना है कि CNAP लागू होने से फ्रॉड कॉल्स, ऑनलाइन ठगी और स्पैम कॉल्स में बड़ी कमी आएगी। साथ ही, यह मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा दोनों को बढ़ाएगा। शुरुआती चरण में टेस्टिंग हो रही है और आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से देशभर में लागू किया जाएगा।