सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एक्ट के प्रावधानों के कड़ाई से पालन करने, नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण आवेदनों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में समिति सदस्य सिविल सर्जन संजय जैन, शैलेश लूणावत, रणधीर सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्योति खरे उपस्थित रहे। बैठक में 40 अस्पतालों और सोनोग्राफी केंद्रों के आवेदनों के नवीन पंजीयन, नवीनीकरण और एप्लिकेशन एडिट पर चर्चा की गई और समिति के अनुमोदन की कार्यवाही की गई। बैठक में पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों का पालन सख्ती से कराने सोनोग्राफी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
#CMHO #पीसीपीएनडीटी #जिला_बैठक #स्वास्थ्य_विभाग #लिंग_चयन_रोकथाम #सार्वजनिक_स्वास्थ्य #सरकारी_बैठक #महिला_सुरक्षा #स्वास्थ्य_नीति #भारत