सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में बैरसिया विकासखंड की स्वास्थ्य संस्थाओं और टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी के निर्धारित समय पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर हर्राखेडा और ईंटखेड़ी बंद मिलने पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कोमल सोनी और रोशनी मेहरा का 7 दिन का वेतन काटा गया है।
उन्होंने चन्दनखेड़ी गांव में चल रहे ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण की स्थिति को देखा गया एवं युवीन पोर्टल एवं ड्यू लिस्ट के आधार पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उपस्वास्थ्य केन्द्र ललारिया की प्रसव सेवाओं की स्थिति देखी गई। इस केंद्र में बड़ी संख्या में डिलीवरी केसेस को देखते हुए संस्था को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन करने की संभावनाओं को देखा गया।

#बैरसियास्वास्थ्य #सीएमएचओ #स्वास्थ्यनिरीक्षण #सरकारीअस्पताल #जनस्वास्थ्य