सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शासकीय नवीन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, खटलापुरा पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित पार्क, छोटे तालाब किनारे में सीएमसीएलडीपी की अतिरिक्त कक्षा के अंतर्गत एक विशेष फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं युवाओं को इसके महत्व से जोड़ना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिनमें चित्रकला, प्रतियोगिता नारा लेखन, संवाद तथा गीत/कविता प्रस्तुति प्रमुख रहे। चित्रकला और नारा लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल है तो कल है जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं संवाद एवं गीत-कविता के जरिए जल संरक्षण के सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक नंद किशोर मालवीय, परामर्शदाता बाल कृष्ण व्यास, प्रियेश परमार, ललिता यादव तथा नवांकुर संस्था लुवाना एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश लुवाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में प्रयास किया गया ।
#सीएमसीएलडीपी #गंगासंवर्धन #जलसंरक्षण #छात्रपहल #पर्यावरणजागरूकता #स्वच्छताअभियान #युवानेतृत्व