विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत भोपाल मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल स्थित विभिन्न रेलवे परिसरों में विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूर्वी रेलवे कॉलोनी भोपाल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कॉलोनी परिसर की व्यापक सफाई की गई। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ जीवनशैली एवं कचरा प्रबंधन के महत्व पर भी जानकारी प्रदान की गई।

इसी क्रम में बीना रनिंग रूम में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से जल संरक्षण वृक्षारोपण प्लास्टिक के सीमित उपयोग तथा स्वच्छ पर्यावरण के प्रति संदेश प्रसारित किए गए।

रनिंग रूम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रनिंग रूम के अंदर फलदार पौधों तथा परिसर के बाहर छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। उपस्थित कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। साथ ही कर्मचारियों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

भोपाल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी स्वच्छता जल संरक्षण ऊर्जा बचत एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #अवसर